फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कराने में देरी का आरोप

Sun, 14 Jun 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम बुड्ढी खास में हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मेडिकल परीक्षण में देरी और पर्याप्त सुरक्षा न मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित राम बिलास के अनुसार, छह जून की शाम लगभग पांच बजे गांव में विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनका आरोप है कि घटना के करीब दो घंटे बाद शाम सात बजे उन्होंने थाना त्रिलोकपुर पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस द्वारा उसी दिन उनका चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

राम बिलास का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें चक्कर आ रहे थे और हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में उन्होंने पहले एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद अगले दिन जब वह फिर थाने पहुंचे और मेडिकल कराने की मांग की, तब उन्हें सिरसिया भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी से अपनी गंभीर स्थिति बताते हुए तत्काल मेडिकल कराने का अनुरोध किया था। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस से कहा था कि सिर में चोट लगने के कारण उन्हें लगातार चक्कर आ रहे हैं लेकिन उन्हें यह कहकर घर भेज दिया गया कि मेडिकल अगले दिन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें