फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानक विहीन सड़क मरम्मत का आरोप, भुगतान रोका

Tue, 09 Jun 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के टेढ़िया-बूढ़ापार मार्ग की मरम्मत कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि सड़क मानक विहीन मरम्मत कार्य कराए जाने से मार्ग की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का एक माह पूर्व मरम्मत कार्य कराया गया था। आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों में पर्याप्त गिट्टी नहीं डाली गई और केवल लेपन कर कार्य पूरा दिखा दिया गया। इससे सड़क में पहले से बने गड्ढों में वाहन चालक हिचकोले खाते गुजरने को मजबूर है। ग्रामीण नूर मोहम्मद, रिजवान, पप्पू, रामकला, नवी सर्वर, राम प्रकाश, उम्मत अली ने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने और मार्ग की दोबारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हर्षित कुमार ने बताया मामला संज्ञान में उक्त कार्य करने वाले ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। जल्द ही फिर से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें