फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
शहर के पुरानी नौगढ़ में नाली निर्माण कार्य का विरोध करते कस्बे के लोग। स्रोत वायरल वीडियो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के पुरानी नौगढ़ में नाला निर्माण में अनियमिता को लेकर लोगों ने सोमवार की दोपहर आक्रोशित होकर काम को बंद करावाने लगे। इस दौरान ठेकेदारों से बहस भी हुई। मामला संज्ञान में आते ही ईओ निर्माण स्थल पर पहुंचकर गुणवत्ता में सुधार करते हुए फिर से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा चुके है। नगर के पुरानी नौगढ़ में मुख्य मार्ग से के दोनों तरफ जल निकासी के लिए नाले का निर्माण हो रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर के पास निर्माण चल रहा है। बार- बार शिकायत के बावजूद कार्य उसी प्रकार से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम को बंद करवाते हुए लोगों को भगाने लगे। मौके पर पहुंचे ईओ अजय कुमार सिंह ने कमियों को दूर करते हुए फिर से काम शुरु करवाया और लोगों को आगे से अनियमितता नहीं होने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें