ढेबरूआ। विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत महादेव खुर्द में बन रही सीसी रोड को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने चार नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान सुनीता देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि महादेव खुर्द के बैरिया टोले में मुख्य सड़क से शिवराज के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सड़क उखाड़ दी, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया। प्रधान ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने जानबूझकर सड़क को क्षतिग्रस्त की है। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों के आवागमन में भी परेशानी बढ़ गई है।