डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जिमडी गांव निवासी जमालुद्दीन ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र भेजकर उसकी पत्नी की बीते माह हुई हत्या में आरोपी उसके सगे भाई के साथ उसकी बहन और बहनोई के भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
पुलिस कप्तान को भेजे गए पत्र में जमालुद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी समीना खातून की हत्या 26 अक्तूबर को उसके छोटे भाई अमीरूददीन ने कर दी थी। जिसमें उसके भाई और मां की गिरफ्तारी हो चुकी है। हत्याकांड में उसकी बहन नूरजहां और असगर अली भी संलिप्त थे।
उनकी भी गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। इस संबंध मे डुमरियागज प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायती पत्र अभी तक नहीं मिला है। संवाद