फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कागज में चिकित्सक तैनात अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद

Mon, 02 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थित एमसीएच विंग के अल्ट्रासाउंड में लगा हुआ ताला।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तीन माह से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। कागजों में तीन दिन के लिए डाॅक्टर मिल गए हैं, लेकिन एमसीएच विंग में जांच नहीं की जा रही है। इस कारण 70-80 गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटरों में जांच करानी पड़ी, निजी सेंटर पर मरीज प्रतिदिन 50 हजार रुपये से अधिक की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के अभाव में अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने सीएचसी खेसरहा के डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट को तीन दिन मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के लिए संबद्ध किया है।
19 नवंबर को सीएमओ ने डॉक्टर को संबद्ध करने का आदेश दिया था, बताया जा रहा है कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं इसलिए जांच नहीं हो रही है। आदेश के अनुसार मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में जांच होनी चाहिए, जांच शुरू नहीं होने से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड जांच करवाने आईं रेखा और सौम्या ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि तीन दिन के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए आते हैं, लेकिन पिछले तीन माह कोई भी जांच नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को प्राइवेट में 700 से 800 रुपया देकर जांच करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें