फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने बेटी को मार डाला, पिता ने लगाया आरोप

Tue, 04 Oct 2022 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा के गनवरिया गांव निवासी ललई के मुताबिक, उन्होंनेे अपनी बंटी की शादी इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव निवासी बब्लू के साथ की थी। शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद बच्चा न होने से बेटी की सास, ससुर, पति व ननद उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
इटवा में हरिजात गांव में मृतका के घर पूछताछ करते पुलिस और ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर शादी के डेढ़ वर्ष बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण प्रताड़ित करने और हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा के गनवरिया गांव निवासी ललई के मुताबिक, उन्होंनेे अपनी बंटी की शादी इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव निवासी बब्लू के साथ की थी। शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद बच्चा न होने से बेटी की सास, ससुर, पति व ननद उसे प्रताड़ित करते रहते थे।

रविवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी को इन लोगों ने मार डाला है। वह हरिजोत पहुंचे तो बेटी की मौत हो गई थी। पिता ने इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी कि कहना है कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें