बांसी। कस्बे के रोडवेज चौराहा के निकट डुमरियागंज रोड पर स्थित एक मकान और दुकान को सोमवार की रात खोजीपुर गांव निवासी मदन मोहन सिंह ने जबरन बुलडोजर से गिराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने बांसी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर निवासी मदन मोहन सिंह का आरोप है कि उनका एक मकान रोडवेज चौराहा के निकट डुमरियागंज रोड था। इस मकान में दो दुकानें बनी हुई थीं, जो किराए पर चल रही थी।
इस संपत्ति को लेकर एसडीएम बांसी के न्यायालय में मुकदमा लंबे समय से विचाराधीन है। इसी बीच विपक्षी ने अदालत में चल रहे मुकदमे के साक्ष्य को मिटाने और संपत्ति पर अवैध रूप से आधिपत्य जमाने की नीयत से एक राय होकर बुलडोजर से उनके मकान और दुकानों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि उनकी दुकानों और मकान को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।