फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 75 हजार रुपये ठगी करने का आरोप, कार्रवाई मांग

Tue, 09 Jul 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी पुलिस चौकी के बढऩी कस्बे का है मामला, पीडि़त ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे के पश्चिम मंदिर वार्ड नंबर छह निवासी दीपक कुमार ने बढ़नी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर नगर के ही एक व्यक्ति पर विदेश भेजकर जालसाजी करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने आरोपी से धन दिलवाने व कार्रवाई करने की मांग की है।

बढ़नी नगर पंचायत के पश्चिम मंदिर वार्ड नंबर छह निवासी दीपक कुमार ने बढ़नी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर नगर के ही लोहिया नगर वार्ड निवासी एक युवक उसने पैसे लेकर उनको दुबई नौकरी के लिए भेजा। जिस नौकरी और कंपनी का नाम उसे बताया गया था, उसमें काम न देकर अन्य जगह उसे मजदूर के रूप में काम दिया गया। जहां उसको रहने व खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पीड़ित ने अपने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति से उसकी दुबई में इंडोर पैकिंग का काम दिलाने के नाम विदेश भेजने की बात हुई थी। जिसकी कुल 75 हजार रुपये की रकम मांगी गई थी। इसके बाद आरोपी के खाते में 8 अप्रैल 2024 को 54 हजार रुपये डाल दिया गया। बाकी नकद के रूप में 21 हजार रुपये 9 अप्रैल 2024 को दिया गया। इसके बाद वीजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने बताया है कि उसको वादा किया गया था कि उसे जो काम बताया गया है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए और धन का वापस कराया जाए। इस मामले में बढऩी चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। शिकायत प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें