फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक खुले में शौचमुक्त हों सभी गांव

Tue, 28 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीडीओ अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत से जुड़े विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ ने संबंधित विभाग के लोगों से जिले के सभी गांवों को 31 दिसंबर तक शौचमुक्त बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने मुख्य सचिव की ने वीडीओ कांफे्रसिंग का हवाला देते हुए बताया कि 31 दिसंबर तक जिले के सभी गांव को शौचमुक्त बनाया जाए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के स्वच्छता समिति के जिला समन्वयकों, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिशन को आंदोलन के रूप में लिया जाए। सभी गांवों को चयनित किया जाए। गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग की है। इसकी तैयारी कि लिए ग्राम पंचायत स्तर से जुड़े कर्मचारियों से लेकर कोटेदार का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करना है। इसमें अगर किसी स्तर पर लापरवाही की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला स्वच्छता समिति समन्वयक संजय त्रिपाठी व अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने 31 दिसंबर तक जिले में 158000 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा है।
सभी ब्लॉकों में अप्रैल में ग्राम प्रधानों और राज मिस्त्रियों को कार्यशाला में प्रशिक्षित कर शौचालय निर्माण 100 दिनों के भीतर करने का समय निर्धारित किया गया है। सीएलटीएस टीम के प्रशिक्षण प्राप्त 125 सदस्य गांवों में जाकर लोगों को खुले में शौच नहीं करने और शौचालय का उपयोग करने की सलाह देंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी टीम भी गठित की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम पवन कुमार यादव, डीपीआरओ बीडी पांडेय, डीपीओ अजय कुमार त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय और डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें