-डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित हुई तहसील टाॅस्क फोर्स की बैठक
- एसडीएम ने अभियान को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारी एवं सफलता को लेकर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें अभियान की शत-प्रतिशत सफलता को लेकर एसडीएम ने सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिभाग और सहयोग करने के निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रदेश सरकार का अति महत्वपूर्ण अभियान है। इसे सफल बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें सभी विभागाध्यक्ष जुटकर कार्य करेंगे। एसडीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर एवं सूर्यदेव सिंह ने पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीडबैक देते हुए 28 मार्च तक समस्त बैठक, अभिमुखीकरण सभी विभाग को पूर्ण कर जिले स्तर पर माइक्रो प्लान प्रेषित करने हेतु सुझाव दिया।
इस दौरान कार्तिकेय मिश्रा, निर्भय सिंह, संजय कुमार, महेश प्रताप श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, आशुतोष सिंह, डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, डॉ. विकास चौधरी, डॉ महेंद्र तिवारी, डॉ उपेंद्र कुमार, संजय कुमार, अमित त्रिपाठी, संजय कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।
-
सभी एएनएम युवीन पोर्टल पर अपडेट करें डाटा
फोटो-
-बेवां सीएचसी पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पर बृहस्पतिवार को एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि सभी एएनएम नियमानुसार कार्य करने के बाद युवीन पोर्टल पर लॉगिंग तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा को शत प्रतिशत फीड करें।
एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं पर सुधार करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से मधुमेह हाइपरटेंशन ओवर कैंसर एवं एनसीडी मरीजों की जांच करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
इस दौरान वीरेंद्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, शोएब अख्तर, राजेश कुमार, अल्पना मिश्रा, नुजहत फातिमा, शशि श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, सोनी यादव, नीलम भारती, दिव्या श्रीवास्तव, प्रतिज्ञा सिंह, अनुप्रिया रेचल, ममता, स्नेहलता, प्रिय पटेल, विपिन मौजूद रहे।
-