-एमसीएच विंग में ऑक्सीजन पाइप लाइन खराब होने से बाधित हुई आपूर्ति
-पुराने समय में लगा हुआ पाइप लाइन को बदलकर किया जाएगा नवीनीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में लगी ऑक्सीजन पाइप लाइन का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। इंजीनियर की जांच के बाद ऑक्सीजन पाइप लाइन को बदलने का निर्णय लिया जाएगा। व्यवस्था सही होने के बाद मरीजों को सिलिंडर के स्थान पाइप लाइन से सप्लाई दी जाएगी।
एमसीएच विंग में स्त्री व प्रसूती रोग विभाग के साथ बाल रोग विभाग की भी ओपीडी संचालित की जाती है। एमसीएच विंग के दूसरे तल पर प्रसूता महिलाओं की ऑपरेशन के साथ नार्मल डिलीवरी कराई जाती है, लेकिन एमसीएच विंग की पाइप लाइन खराब होने से मरीजों को सिलिंडर से ऑकसीजन की सप्लाई दी जा रही है। लोगों की मानें तो सप्लाई के लिए लगाई गई पाइप बहुत ही खराब क्वालिटी की है, जिससे गैस लीक होने की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
इस क्रम में बुधवार को प्राचार्य ने एमसीएच विंग में पाइप लाइन का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंजीनियर से पाइप का निरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इंजीनियर के निर्णय के बाद पाइप लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा।
-
वर्जन
ऑक्सीजन पाइप लाइन की जांच करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। जांच करने के बाद ही उसका निर्णय हो पाएगा। यदि पाइप उपयोगी नहीं होगी तो उसे बदला जाएगा।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य