सिद्धार्थनगर। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कर ली गई। इस संबंध में सीएमओ की ओर से सभी सीएचसी और पीएचसी केे अधीक्षक को दिशा-निर्देश दिया गया।
अप्रैल माह में ही तापमान में इजाफा होने लगता है। अप्रैल से जून तक धूप व लू लगने की संभावना अधिक रहती है। पिछले कई दिनों से पारा 40 के पास पहुंच जा रहा है। ऐसे में लू लगने की संभवना बढ़ गई है। लू के मरीजों का त्वरित इलाज करने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में बेड आरक्षित कर लिया गया है। साथ ही लूसंबंधित दवाएं भी रख ली गई हैं। यही व्यवस्था जिला अस्पताल में भी कर ली गई हैं। यहां भी बेड के साथ प्रर्याप्त मात्रा में दवा आदि की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि लू को देखते हुए सभी सीएचसी और पीएचसी में अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही सभी का दिशा-निर्देश दिया गया है।