फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलंकार प्रोजेक्ट का अटका काम, कक्षा में मच्छर का डंक झेल रहे 700 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर के चारों ओर हुआ है जलभराव
विज्ञापन

विद्यालय के पास गिराया जा रहा है कूड़ा, संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के मुड़िला में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बगल में ही कूड़ा गिराया जा रहा है, साथ ही विद्यालय परिसर एवं चारों तरफ जलभराव है। इससे विद्यालय के सात सौ से अधिक बच्चे कक्षा में पढ़ाई के दौरान मच्छरों का डंक झेलते हैं। अभिभावकों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है, फिर भी जलभराव और कूड़े की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
शहर के अशोक मार्ग से डीआईओएस कार्यालय के पीछे स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से होते हुए मुड़िला तक जाने वाले मार्ग पर विद्यालय के ठीक पीछे मोहल्ले का कूड़ा डंप किया जाता है। इससे फैल रही गंदगी के बीच विद्यालय के छात्रों का प्रतिदिन आवागमन होता है। वहीं बगल में स्थित विद्यालय की खिड़कियों से आने वाले कूड़े की बदबू और आसपास जलभराव के कारण मच्छरों से बच्चे कक्षा में पढ़ाई के दौरान सांसत झेलते हैं। विद्यालय परिसर के अंदर जलभराव से भी बच्चों एवं अध्यापकों को परेशानी हो रही है, लेकिन इसका निदान नहीं हो पा रहा है। प्रधानाचार्य रामनवल सिंह का कहना है कि जलभराव एवं कूड़े की समस्या से निदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से कहे थे, इसके साथ ही डीएम को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन

-
अधूरा पड़ा अलंकार प्रोजेक्ट
राजकीय इंटर कॉलेज में अलंकार प्रोजेक्ट के तहत 17 लाख रुपये से शौचालय दुरुस्त करने के साथ ही दरवाजे व खिड़कियां बदली जानी है। इसके साथ ही पुस्तकालय कक्ष के लिए भी कार्य होना है, लेकिन कार्य की गति धीमी है। कार्यदायी संस्था सुडको की तरफ से कराया जाने वाला यह कार्य अभी अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने विद्यालय परिसर में लकड़ियां गिराकर छोड़ दी है। प्रधानाचार्य रामनवल सिंह ने कहा कि ठेकेदार ने परिसर में लकड़ियां गिराई है, कार्य कब शुरू होगा, पता नहीं।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर और बगल में जलभराव व कूड़ा के कारण दुर्गंध से कक्षा में बैठना मुश्किल होता है। इस समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए।
संगीता, छात्रा
विद्यालय के आसपास स्वच्छ वातावरण होने से पढ़ाई में भी सुविधा होती है, यहां चारों तरफ फैली गंदगी और जलभराव से बहुत दिक्कत होती है।
राधा, छात्रा
विद्यालय से निकलते ही रास्ते में कूड़े के ढेर और सड़क पर फैली गंदगी के बीच घर जाना पड़ता है, इसकी साफ-सफाई जरूरी है।
नसरीन, छात्रा
कूड़े और जलभराव के कारण कक्षा में पढ़ाई के दौरान हर समय मच्छर काटते हैं, इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
नाजिया खातुन, छात्रा
-
वर्जन
राजकीय इंटर कॉलेज के पास कूड़ा गिराने और पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के मामले में ईओ को निर्देश देंगे कि वहां समस्याएं दूर करें, जबकि अलंकार प्रोजेक्ट को कार्यों को जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
जयेंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें