फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Thu, 02 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस बुधवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं, कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पार्टी नेता का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सैयदा खातून उपस्थित रहीं। यहां सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, पूर्व विधायक अनिल सिंह, बेचई यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, प्रदीप पथरकट, रिंधु पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें