फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत के निर्माण के लिए हुई पार्टी की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अखंड भारत के निर्माण को हुई पार्टी की स्थापना’
विज्ञापन

महदेवा में आयोजित हुआ भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। भाजपा उसका बाजार मंडल का प्रशिक्षण शुक्रवार को भारती आदर्श विद्यालय महदेवा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री शिवनाथ चौधरी ने किया।
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख को भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर कहा कि पार्टी की स्थापना ही अखंड भारत के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हुई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत की बात करते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को हटाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा किया। भाजपा सत्ता को प्राप्त करने के बजाय सेवा ही संगठन है के सिद्धांत की राजनीति करती है। प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए नहीं बल्कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत राष्ट्र को मजबूत और अंत्योदय के विचार स्थापित करने में विश्वास रखती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, आशीष शुक्ल, सत्यप्रकाश राही, जयप्रकाश पांडेय, राकेश सिंह, सत्यम पांडेय, रामदरश त्रिपाठी, राकेश आर्या, रामभरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें