फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत मिले 11 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 198

Fri, 30 Oct 2020 07:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत जिले में 11 कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 3726 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3484 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 198 का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक तीन मरीज पाए गए। इनमें बड़गो गांव, सोहांस और लगड़ी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन


बर्डपुर के कटया गांव में दो संक्रमित मिले। डुमरियागंज थाना में एक पुलिसकर्मी और जबजौवा गांव में एक संक्रमित मिला। जोगिया ब्लॉक के धनगढिय़ा, खुनियांव के बरगदवा, शोहरतगढ़ कस्बा और उसका ब्लॉक क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय मौर्य ने बताया कि 11 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल कराया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें