फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 सीटों पर जीत हासिल कर अनुप्रिया बनेंगी अगली सीएम

विज्ञापन
मिठवल क्षेत्र के स्वर्गीय प्यारी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज मसिनाखास में लोगों को संबोधित करते अपन? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

‘150 सीटों पर जीत दर्ज कर अनुप्रिया बनेंगी अगली सीएम’
अपना दल एस के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
बांसी, इटवा व डुमरियागंज क्षेत्र में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों का उल्लेख किया
आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता : राम लखन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/भवानीगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल एस प्रदेश में 150 सीटों पर जीत हासिल करेगी जिससे पार्टी मुखिया अनुप्रिया पटेल के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता प्रशस्त होगा। यह बात राष्ट्रीय सचिव, आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम लखन पटेल ने सोमवार को कही।
अपना दल एस नेता ने बांसी, इटवा व डुमरियागंज क्षेत्र में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें क्योंकि पार्टी एक बड़ी ताकत के साथ आएगी, जिससे बहन अनुप्रिया पटेल को हम लोग मुख्यमंत्री बनते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि अभी जनपद में अपना दल के एक विधायक हैं। आने वाले समय में हमें और विधायक यहां से बनाने हैं। इसके लिए हमें जमीन स्तर पर और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी जिले के हर विधानसभा में एक-एक बड़ी रैली करेगी जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सूपाराजा, गौरा रमवापुर, मसीना खास, शंकरपुर, तिलौली डिडई, मिरवापुर, केवटली नानकार, सहजवार, बभनी, इटवा कस्बा आदि जगहों पर चौपाल लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, अंजली चौधरी, शेषमणि प्रजापति, उषा चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, यार मोहम्मद, कन्हैया लाल, अनिल कुमार, चौधरी नवल पटेल, विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें