फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीडीओ के निलंबन के बाद जांच अधिकारी मुख्यालय से अटैच

Fri, 12 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के निलंबन के बाद अब जांच अधिकारी पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई चर्चा में है। डीएम को रिपोर्ट भेजने वाले एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र को डीपीआरओ ने अग्रिम आदेशों तक जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र ने ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान के विरुद्ध जिलाधिकारी को भेजी जांच रिपोर्ट में कई वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किया था। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत बगहवा में डस्टबिन की खरीद किए बिना 69 हजार रुपये आहरित कर लिए गए। ग्राम पंचायत तेलियाडीह में ओपन जिम निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने से पहले ही 87,615 रुपये का भुगतान कर दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत खखरा-खखरी में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के नाम पर 1.47 लाख रुपये निकाले गए और 1.45 लाख रुपये में 30 डस्टबिन की खरीद दर्शाई गई जबकि जांच के दौरान केवल नौ जोड़े डस्टबिन की आपूर्ति मिली और उनका उपयोग भी नहीं पाया गया। ग्राम पंचायत सिरसिया में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कार्य में माप पुस्तिका के विपरीत 7,111 रुपये अतिरिक्त भुगतान तथा डस्टबिन खरीद के नाम पर 77,600 रुपये के भुगतान का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया। मौके पर डस्टबिन नहीं मिलने की बात भी जांच में सामने आई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कुल 6,11,426 रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। इसके आधार पर जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी मोईदुर्रहमान के निलंबन के निर्देश दिए थे।
उधर, निलंबन की कार्रवाई के कुछ ही समय बाद एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र को जिला मुख्यालय से संबद्ध किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें