फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्नान-ध्यान कर गंगा जल भरकर शिवालयों पर चढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत में स्थित राप्ती नदी के तट से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार रात से सोमवार सुबह तक जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली चले जाने से लोग अंधेरे में स्नान ध्यान कर जल भरकर निकले। इस दौरान राप्ती सेतु पर करीब दो घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
श्रवण मास में डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र के अधिकतर गांवों के श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जल भरने डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर आते हैं।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली कटने के बाद श्रद्धालु अंधेरे में राप्ती नदी में स्नान ध्यान कर जल भरकर मान्यता अनुसार अपने शिवालयों में भगवान शिव की जलाभिषेक किया।
इस दौरान रात करीब 11 बजे से एक बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिसके चलते राप्ती सेतु पर जाम जैसी हालत बनी रही।
इस बीच पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़।
वहीं पुलिस नदी दोनों तरफ जाम हटाने के लिए लगी रही। रात करीब 1:30 बजे जाम खुला फिर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें