फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद रिश्तेदार के घर रुके थे

Tue, 24 May 2016 12:51 AM IST
सिद्धार्थनगर , अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर,  मदनपुर के प्रधानपति लालमोहर को सिर काटकर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपियों ने एक रिश्तेदार के घर शरण ली थी।
विज्ञापन

कुछ घंटे उसके पास गुजारे।
बाद में गांव और पुलिस की लोकेशन लेकर वह आगे की ओर रवाना हुए। मामले की पड़ताल में जुटी एक पुलिस टीम सोमवार को इस रिश्तेदार तक पहुंची। उनसे पूछताछ के बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। मामले में विभिन्न स्थानों से कुछ संदिग्धों को उठाए जाने की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रही है। अफसर यह कहने से नहीं हिचक रहे कि जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है।

दुस्साहसिक तरीके से सिर काटकर हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। 84 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से बढ़ते तनाव को दूर करने का पुलिस हरसंभव जतन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए जिले के अनुभवी और वरिष्ठ दरोगाओं को लगाया गया है। छानबीन में जुटी एक टीम को सोमवार को उस समय एक सफलता हाथ लगी, जब वह आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी इस रिश्तेदार के घर आए थे। डेढ़ से दो घंटे तक रुके भी रहे।  सीओ के नेतृत्व में इस टीम ने रिश्तेदार के घरवालों से काफी देर तक पूछताछ की। मोबाइल फोन और अन्य जानकारियां जुटाई हैं। यहां से मिले सुराग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक तक पहुंच गई है। वहीं,  स्वॉट टीम ने भी वापसी की राह पकड़ ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें