आज से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार कोआम सभा की बैठक हुई। आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं के विभिन्न समस्याओं के निदान के संबंध में चर्चा की गई। अध्यक्ष अंजनी कुमार दूबे व महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल की मौजूदगी में कार्यालयों में मनमाने रवैए का विरोध जताया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 12 मार्च के लोक अदालत के साथ-साथ सभी न्यायालयों का समस्याओं के निराकरण होने तक अनिश्चित कालीन न्यायिक कार्य से बहिष्कार रहेगा। महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक सभी अधिवक्ता 11 मार्च से कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
इस दौरान अधिवक्ता नफीस हैदर रिजवी, संतोष कुमार पांडेय, परमात्मा प्रसाद मिश्र, संजय कुमार पाठक, चंद्रभूषण मिश्र, सच्चिदानंद झा, रामचंद्र चौधरी, अजय कुमार पांडेय, पवन कुमार मिश्र, विकास शुक्ल, मनोज उपाध्याय, जगदंबा यादव आदि मौजूद रहे।