डुमरियागंज। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन देकर बिल वापस लेने की मांग की। डुमरियागंज तहसील के सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर तहसील से लेकर मंदिर चौराहा तक विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए मार्च की तथा तहसील पहुंचकर एसडीएम डाॅ.. संजीव दीक्षित को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करता है। इसे वापस लेना होगा। मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा।