सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने ब्लॉक कार्यालय जोगिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, लेखा पटल में एफटीओ रजिस्टर, मस्टर रोल पंजिका को देखा गया। इस दौरान मनरेगा योजना द्वारा ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली। मनरेगा कार्यों में सत्यापन रिपोर्ट एवं सीआईबी बोर्ड नहीं लगा होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान एडीओ पंचायत व लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले दो माह में जो भी कार्य हुए हैं उन सभी कार्यों को कराकर सत्यापन रिपोर्ट एवं सीआईबोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। डीएम ने केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त अनुदान पंजिका को देखा गया। लेखाकार लक्ष्मी शंकर द्वारा वित्तीय रजिस्टर का मिलान न करा पाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया। वित्तीय रजिस्टर न दिखाने के कारण एडीओ पंचायत ओम प्रकाश को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 15 दिवस में कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा सतीश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी जोगिया राजकुमार उपस्थित रहे। संवाद