फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोर्टल के तकनीकी पेच में उलझा नेपाल के छात्रों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुके सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में इस सत्र में नेपाली छात्रों का प्रवेश तकनीक के फेर में उलझ गया है। समर्थ पोर्टल पर देश के विकल्प के बाद नेपाल के प्रदेशों का विकल्प नहीं आ रहा।
विज्ञापन

ऐसे में इस साल नेपाल के एक भी छात्र का आवेदन पूरा नहीं हो सका है जबकि आवेदन के लिए चार दिन ही शेष रह गए हैं।
नेपाल के कपिलवस्तु, रूपन्देही, नवलपरासी और लुंबिनी प्रदेश के अन्य इलाकों के छात्र-छात्राएं हर वर्ष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीबीए, बीएएलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते रहे हैं। बेहतर शैक्षणिक माहौल और सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण आवाजाही में आसानी की वजह से यह विश्वविद्यालय नेपाल के विद्यार्थियों की पहली पसंद रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक पिछले सत्र में नेपाल के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने कैंपस में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था। संबद्ध कॉलेजों में भी नेपाल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इस वर्ष पहली बार तकनीकी कारणों से नेपाल के विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु के रहने वाले सरफराज अहमद, वजीहुद्दीन, अताउल्लाह और तनिष्क उपाध्याय सहित कई अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में देश के विकल्प में नेपाल चुनने के बाद प्रदेश का विकल्प नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही आवेदन में अपार आईडी भरना भी अनिवार्य है जिसकी नेपाल में व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें