फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायत में बने रैन बसेरा का एडीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 27 Nov 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। एडीएम उमाशंकर कुमार ने बुधवार शाम को नगर पंचायत कपिलवस्तु में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह यात्रियों के विश्राम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे के प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स-बैनर लगवाने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात न गुजारनी पड़े। रैन बसेरे के व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने नियमित रूप से रैन बसेरे में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ईओ नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम चुन्ने, लिपिक सूरज प्रताप सिंह, सर्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें