तरकुलवा। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की देर शाम ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सहित मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे सीडीओ ने मनरेगा सेल, कार्यालय स्टाफ, समाज कल्याण, एनआरएलएम सेल, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार सृजन, पंचायती राज विभाग शाहिद सभी पटलों के अभिलेखों की गहन जांच और कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने वीडियो परशुराम राम से फैमिली आईडी तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ ने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। इसमें कोताही करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, एपीओ राहुल, सुजीत प्रताप सिंह, सचिन, शीलू साहनी, सुनील पासवान, प्रवीण राय, जितेंद्र कुमार, अखिलेश दुबे, अभय पासवान, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।