सिद्धार्थनगर। अवैध तरीके से मिट्टी व बालू खनन की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। पिछले एक वर्ष में जिले के सभी तहसीलों में अवैध खनन के मामले में 152 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 59 लाख रुपए वसूली की गई। अकेले बेल्टीकर में सात वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1.77 लाख रुपये की वसूली की गई। खनन विभाग की ओर से जिले के नौगढ़ तहसील में दो, शोहरतगढ़ में दो और इटवा तहसील में एक समेत पांच स्थानों पर खनन के लिए पट्टा दिया गया है।
एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खनन के पट्टा व स्वीकृति के अलावा जिले में जहां भी मिट्टी या बालू के अवैध तरीके से खनन की सूचना मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद