फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज के पास में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से गिरकर मुन्ना देवी (62) की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थीं। सूचना मिलते ही परिजन शव को अपने गांव ले गए। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जनपद बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के भोजपुर संतरी गांव निवासी मुन्ना देवी (62), पत्नी छेदी आरक, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में रिश्तेदारी में गईं थी। रविवार को वह बाइक से घर लौट रही थीं। अभी वह क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि अचानक बाइक से नीचे गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक चालक की मदद से उन्हें तत्काल बिस्कोहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें