फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंदगी फैलाने वाले फास्ट फूड वालाें पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
डुमरियागज में वयापारियो के साथ बैठक करते अपर आयुक्त बस्ती मंडल वी के पांडेय। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। खाद्य विभाग के अपर आयुक्त- बस्ती मंडल वीके पांडेय मंगलवार को डुमरियागंज पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें उद्याेग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने समस्याएं और सुझाव से उन्हें रूबरू कराया। अपर आयुक्त खाद्य ने उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया।
बैठक में उद्याेग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने बताया कि इस समय सबसे बड़ी समस्या बच्चों के स्वास्थ्य की है। डुमरियागंज सहित पूरे जिले में जगह-जगह चौराहों और बाजारों में फास्ट फूड के जो स्टाल, ठेले लगते हैं।
विज्ञापन

वहां काफी गंदगी और खाद्य पदार्थ बिक्री नियम मानक का उल्लंघन किया जा रहा है। वहां बार-बार एक ही तेल को गर्म करके उस में फास्टफूड तैयार किया जाता है। जो सेहत के लिए हानिकारक है।
चिकित्सकों के अनुसार ऐसा तेल और उसमें बना व्यंजन लोगाें की सेहत पर िवपरीत प्रभाव डालता है। इससे पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। इस पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस पर जांच कर रोक लगाई जाए और व्यापारियों का जांच के नाम पर शोषण न किया जाए। अधिकारियों और व्यापारियों में तालमेल बिठाकर कार्य किया जाए। इस दौरान चंदन अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, नंदू गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मनोज अग्रहरि, पंकज, मनोज, प्रेम, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें