फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांट दिया एक्सपायरी पोषाहार, हंगामा

विज्ञापन
बर्डपुर में एक्सपायरी पोषाहार वितरण किया गया। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। विकास क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नारखोरिया पर एक्सपायरी पोषाहार वितरण का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। इसमें लाभार्थियों को दिसंबर 2024 में खराब हो चुके पोषाहार का वितरण किया गया है। इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। जिसको लेकर लाभार्थियों में नाराजगी है।
क्षेत्र के नरखोरिया केंद्र पर कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं हैं। इस कारण वहां का प्रभार बजहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जोहरा परवीन व सहायिका लालमती को सौंपा गया हैं। जिन्होंने गर्भवती व धात्री महिलाओं को सरकार से मिलने वाले पोषाहार का वितरण 26 जुलाई को किया। इसको लेकर मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ कि उन्होंने खराब हो चुके पैकेट वितरित किए हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीडीपीओ प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही जांच की गई है। पोषाहार की आपूर्ति आजीविका मिशन की महिला समूह द्वारा ककरहवा से निर्मित सामग्री सीधे केंद्र पर जाती है। वहां कुछ ग्रामीणों द्वारा खराब हो चुके पैकेट दिखाए गए हैंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें