सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन मध्याह्न भोजन की रसोई वाली जगह पर बने टीन शेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान निर्माणाधीनटीन शेड व बच्चों को बैठने वाली सीमेंट की सीट की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने डीएम नाराजगी व्यक्त की। ग्राम पंचायत सचिव संदीप सिंह व तकनीकी सहायक अमित श्रीवास्तव पर अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
डीएम ने खंड विकास अधिकारी विजय सिंह का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। पंचायत भवन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन में किये जा रहे कार्यों का रिकार्ड को देखा गया। पंचायत भवन में गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सहायक को कम्प्यूटर चलाने के बारे में पूरी जानकारी न होने पर निर्देश देते हुए कहा कि एक माह में सीख लें। कमी मिलने पर कठोर कार्रवाई तय की जाएगी।
डीएम ने यहां सामुदायिक शौचालय एवं अन्नपूर्णा भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि समय से शौचालय खुले तथा केयर टेकर का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया।
अवगत कराया गया कि अन्नपूर्णा भवनके लिए भूमि चिन्हित हो गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।