ढेबरुआ। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्र के उतरौला गांव के सामने शुक्रवार की भोर में जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर एक युवती की ट्रेन से कटी लाश मिलने की सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी थी।
पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही औदही कला निवासी वाली अंजनी (20) पुत्री फूलचंद के रूप में की गई थी। दूसरे दिन मृतका की मां दुर्गावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दीपू गुप्ता पर केस दर्ज किया था।
सोमवार को पिकौरा नाले के पास से नामजद आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।