फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आवास की रिपोर्ट के लिए पांच हजार रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मदरहना जुनुबी व महली गांव के लेखपाल पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मदरहना जुनुबी व महली गांव की लेखपाल के पति द्वारा आवास के नाम पर प्रति आवास पांच हजार रुपये उगाही करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पैसा न देने पर आवास से वंचित करने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

ग्राम पंचायत मदरहना जुनुबी व महली गांव के गिरिजेश कुमार, संजय पांडेय, संगीता, अंजनी, सुजीत पांडेय, सूरज, सुनील चौधरी, मीना, संतोष कुमार, राम धनी सहित दर्जनों लोगों ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर. को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की एक लेखपाल तथा उनके पति आवास के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। लेखपाल का भी व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बिना पैसा लिए कोई कार्य नहीं करते है। पेंशन, जाति, निवास, आय व वरासत, खतौनी आदि बनाने के नाम पर धन उगाही की जा रही है, न देने पर मामले को लटकाए रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल के पति शासन की मंशा को तार-तार करने पर आमादा हैं। शासन के निर्देश पर गरीब पात्रों को आवास दिलाने के लिए लेखपाल गांव में स्थलीय निरीक्षण कर रहीं हैं, और इसकी आख्या तहसील प्रशासन के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजी जाती है। आवास का स्थलीय सत्यापन करने की आड़ में धन उगाही की जा रही है। हल्का लेखपाल बहुत ही कम गांव का भ्रमण करती हैं। ज्यादातर मामले में वह अपने आवास पर ही बुलाती हैं। वह चौपाल में भी अनुपस्थित रहती हैं।
इस संबंध में एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें