शोहरतगढ़। खुनुवां बाईपास मार्ग तिराहा के पास सोमवार की सायं दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक परीक्षार्थी सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया। घायल परीक्षार्थी राज शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम रेहरवा का निवासी है। वह शिवपति इंटर काॅलेज में इंटर की परीक्षा देकर घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संवाद