फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 29 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में आवासीय झोपड़ी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से थाने में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, सेखुई गांव निवासी सुभाष चौहान के मिट्टी की दीवार और छप्पर वाले मकान में उनकी बहू छोटे बच्चों के साथ रहती थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे गांव के ही मुकेश उर्फ झिन्ना ने मकान में आग लगा दी। आग से घर का गृहस्थी का सामान, कपड़े, बिस्तर, दो मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा शेषमणि पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे बरांव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें