फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: असलहा दिखाकर मसाला व्यवसायी से लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय कस्बे के एक मसाला व्यवसायी से असलहा के बल पर लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने सुनसान स्थान पर रोककर मोबाइल, नगदी व मसाला लूट लिया। पीड़ित ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर वार्ड निवासी जितेंद्र मद्धेशिया पुत्र किशोर मद्धेशिया के अनुसार, वह बाजारों में घूम-घूमकर मसाला बेचते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से गोरिया घाट चौराहे से घर लौट रहे थे। मुंडेरा मिश्रा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रोक लिया, जबकि झाड़ियों में पहले से दो लोग लाठी लेकर छिपे बैठे थे। पीड़ित के मुताबिक, बाइक रुकते ही अन्य बदमाश भी मौके पर आ गए और पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाने लगे। बदमाशों ने उनके मुंह पर पिस्टल सटाकर मोबाइल व पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें