देवरिया। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा मुगलही निवासी भरत कुशवाहा पशु तस्करी में शामिल तस्करों का गैंग लीडर है। इसके खिलाफ बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। उसकी सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने उसके और उसके गैंग के सदस्य तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव निवासी पशु तस्कर रामू कुशवाहा के खिलाफ बरियारपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।