फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चियों संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम से हुई थी दुष्कर्म की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के एक मोहल्ले में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और दूसरी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की है, मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
शहर के एक मोहल्ले में दो चचेरी बहन जिनमें एक की उम्र चार और एक तीन वर्ष थी, घर के पास खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही कूड़ा बीनने वाला एक युवक उन्हें बहला फुसला कर किनारे ले गया और एक बच्ची से दुष्कर्म किया और दूसरे से प्रयास कर रहा था। आसपास के लोगों के देख लेने पर वह मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को एसओ सदर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त खुर्शीद अहमद को परसा शाह आलम के पास ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। एसओ ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अनूप कुमार मिश्र, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें