फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। चिल्हिया पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित प्रमोद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। चिल्हिया प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपित की धड़-पकड़ में जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार को आरोपित को धेंसा नानकार अहिरौली मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें