फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह करने का आरोप, हियुवा ने जताया रोष

Thu, 25 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में बैठक करते हियुवा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। एक वर्ष पूर्व पीलीभीत में मृत मौलाना का शव लाकर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में सुपुर्दे खाक करने पर हियुवा ने ऐतराज जताया है। लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इससे सावधान रहने का आह्वान किया। कहा कि कुछ लोग सिर्फ धनादोहन के मकसद से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मन्नीजोत चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को हुई बैठक में हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डोकम अमया में चरमपंथी मुसलमानों ने एक वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति को महिमामंडित करके हिंदुओं को गुमराह किए जाने का काम किया है। यहां कब्रगाह की पूजा की प्रथा प्रचलित करने योजना बनाई जा रही है।
हिंदुओं को इससे सावधान रहना चाहिए। प्रशासन व पुलिस की भी जिम्मेदारी है कि अफवाह के माध्यम से आम जनमानस को गुमराह करके व्यवसाय करने वालों पर अंकुश लगाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अध्यक्षीय संबोधन में लवकुश ओझा ने कहा कि कब्र की यह योजना संदिग्ध गतिविधियों की साजिश है।
विज्ञापन

इससे हमें सावधान रहना होगा और उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में श्यामसुंदर अग्रहरि, ओपी तिवारी, मुकेश वर्मा, सचिन, पवन, रिंकू मिश्रा, विनोद मिश्रा, बब्लू और भगौती मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें