फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेदश सरकार पर भड़कीं आंगनबाड़ी कर्मचारी

Thu, 25 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। आंगनगबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को बढनी विकास खंड के सिसवा बुजुर्ग विद्यालय परिसर में गुरूवार को जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किए जाने के साथ ही आर-पार की लड़ाई लड़े जाने का एलान किया गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी ने कहा कि बाल विकास सेवा  एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत प्रदेश भर की कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर 2 सितंबर से हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 1 मई 2012 को मजदूर दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
जिला महामंत्री किरन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कलम बंद हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है। वहीं 2011 से आज तक महिला होने के कारण उन लोगों का केवल शोषण किया जा रहा है। महिला कर्मियों पर सरकार अपनी मनमानी तरीके से बोझ बढ़ाती जा रही है। इस दौरान निर्मला श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, किरन गुप्ता, सुभावती, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें