सिद्धार्थनगर। किशोरी को अगवा और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कठेला समय माता थाने की पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के धोबहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ कठेला समय माता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर रामधनी निवासी धोबहा टोला अगरदीडीह थाना कठेला समय माता के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर मेडिकल कराया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के धोबहा चौराहे के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई अनिल साहनी, कांस्टेबल अमित कुमार यादव आदि मौजूद रहे।