फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शहजाद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी लोटन कोतवाली क्षेत्र के बघईडीहा पुलिया के पास ठोठरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसओ हरिओम कुशवाहा ने बताया कि आरोपी शहजाद ने अट्ठारह दिन पहले लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को भगा ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर उसी समय विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कर खोजबीन कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें