फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 33 लाख का गबन करने के आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम लोन करवाकर हड़प लिए रुपये

सदर थाने में महिलाओं की ओर से की गई थी शिकायत

पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी से खाता खुलवाकर 33 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला और पुरुष को पुरानी नौगढ़ चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह के मुताबिक तीन गांव में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को धोखाधड़ी करके एक ही महिला का कई खाता खोलवाकर रुपये हेराफेरी के हड़पने की शिकायत हुई थी। इसमें एक सीएफसी संचालक और एक महिला जो खाता खुलवाने और रुपये की हेराफेरी के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। इसमें एक सदस्य का पांच से छह खाता खुलवाया था। कुल 111 बैंक खाते समय में आए हैं, जिसमें 33 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।
विज्ञापन

पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार को जानकारी मिली की आरोपी अनीता निवासी बर्डपुर नंबर 11 टोला बरगदही थाना व सोमनाथ निवासी रेहरा थाना सदर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-

फर्जी आधार कार्ड औ पहचान पत्र से खोलते थे खाता

आरोपी अनीता एवं सोमनाथ मालती ग्राहण सेवा केंद्र संचालक की ओर से गांव की विभिन्न महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके बहला फुसलाकर धोखे से विभिन्न समूहों के फाइनेंस बैंकों में लोन का खाता खुलवाकर लोन की धनराशि को समूहों की महिलाओं से अंगूठा लगवाकर स्वयं अपने बैंक के खाता में हस्तांतरित कर लेते थे। जिससे समूहों की वास्तविक खाता धारकों तक लोन की धनराशि न पहुंचता। उक्त खाता खुलवाने के लिए अनीता एवं सोमनाथ फर्जी आधारकार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र तैयार कर समूहों की महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से छल करते हुए धोखाधड़ी करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें