फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवा डालकर फसल नष्ट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के लहरी सुअरहा गांव में साजिश करके जहरीली दवा डालकर फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ महुली दुर्गेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संतोष चतुर्वेदी निवासी ग्राम भिटहां ने बताया कि उनके पिता का नेवासा ग्राम लहरी सुअरहा है। उनके चचेरे बाबा ने उनकी नानी से फर्जी पाॅवर ऑफ एटार्नी बनाकर सारी जमीन बेच दी। इसका मुकदमा कई न्यायालयों में विचाराधीन है। न्यायालय मंडलायुक्त कोर्ट से आदेश भी हो चुका है। वह अपनी जमीन पर बुवाई-जुताई करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

29 जनवरी को शाम 8:00 बजे बोई गई गेहूं की फसल में सुरेंद्र चौरसिया, विरेंद्र चौरसिया, जय प्रकाश व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने जहरीली दवा (राउण्डफ) डाल रहे थे। तभी गांव के प्रभुनाथ ने देखा तो पूछने लगे कि जहरीली दवा क्यों डाल रहे हैं। इस पर सभी ने उन्हें गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोपी कहने लगे कि अगर दवा डालने की बात किसी से बताई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

फसल में जहरीली दवा (राउण्डफ) डालकर फसल नष्ट की गया है। यह सारा कृत्य उदय प्रताप चतुर्वेदी के षडयंत्र के तहत की गई है। निरोधात्मक कार्रवाई न होने के कारण मनबढ़ों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। इस घटना से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें