फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नगर वार्ड में रविवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में बहुजन समाज सेविका और प्रतिमा की संस्थापक माधुरी गौतम ने थाना कोतवाली बांसी में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। माधुरी गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी आस्था के अनुसार राप्ती नगर वार्ड में डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराई। जिसमें रविवार की रात कुछ लोगों ने प्रतिमा को क्षति पहुंचने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उन्होंने उठकर देखा तो प्रतिमा के आसपास ईंट पाए गए और अंबेडकर के बेल्ट के पास ईंट से चोट पहुंचाई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने कहा कि प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंची है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें