संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पिकौरा के किसानों ने एसडीएम को तहरीर देकर दूसरे गांव के एक व्यक्ति पर जबरन पहाड़ी नाले को पाटने का आरोप लगाया है।
किसानों ने बताया कि नाले का रास्ता बंद होने से गांव का लगभग 100 बीघा खेत हमेशा जलमग्न रहता है। किसानों ने नाले का अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। बढ़नी ब्लाॅक के पिकौरा के रहने वाले राजकुमार, दीपक कुमार, धर्मराज यादव, संतगुलाम यादव, रहीमतुल्ला ने शोहरतगढ़ एसडीएम को तहरीर देकर बताया कि दूसरे गांव खजुरिया शर्की के रहने वाले दो लोगों ने नेपाल से आने वाले पहाड़ी नाले को पाट लिया है।
किसानों ने नाले का अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्र शोहरतगढ़ ने बताया कि अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।