फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मारपीट का आरोप
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के असनहरा माफी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के असनहरा माफी गांव में एक परिवार ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों को चुनावी रंजिश में मारपीट और जबरिया सुलह कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि है कि ग्राम प्रधान और उनके चहेतों की ओर से उन्हें मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस सुलह समझौता करने के लिए दबाव बना रही है। पीड़ित का कहना है कि हमसे कहा गया है कि सुलह कर लो। मनरेगा की सूची में नाम अंकित करा दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया। सीओ का शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायती पत्र मिलेगा तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें