बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल पूर्वी गांव में दीवार गिराने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के शिवपूजन मौर्य उर्फ सकालू, राम अनुज मौर्य और आठ अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी आराजी पर बनी पक्की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त अराजी का मुकदमा चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन भी है। उसके बावजूद भी दबंगों ने जबरन दीवार गिरा दी। इस संबंध में कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान लेते हुए नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।